Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में गर्मी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम ने डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि जहां भी जाते हैं, गमछा हिलाते हैं और हारकर लौट आते हैं। हरियाणा भी गए थे, वहां भी यही हाल हुआ।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उपचुनाव में गमछा खूब हिला रहे थे, लेकिन सवाल ये है कि मोरिया किसका बोला और कितनी बार बोला? यह कोई एक जिले का चुनाव नहीं था, बल्कि 6 संभागों में हुआ था। लेकिन जनता ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया। हरियाणा में भी हार मिली और अब दिल्ली का परिणाम भी देख लीजिएगा।
मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा ने दलित नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को बोलने तक नहीं दिया। सीएम ने कहा, “डोटासरा को सुनना पड़ता, इसलिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जूली को ही साइडलाइन कर दिया।”
विपक्ष का रवैया खिसियानी बिल्ली जैसा
सीएम ने सदन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और उनके रवैये को “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसा बताया। उन्होंने कहा, “विपक्ष केवल बेवजह हंगामा कर रहा है। कांग्रेस सरकार हमारे ऊपर ₹2180 करोड़ की देनदारी छोड़कर गई थी, लेकिन हमने पंचायती राज संस्थाओं को ₹4000 करोड़ से अधिक का भुगतान कर दिया है।”
रिफाइनरी 2025 में शुरू होगी
सीएम भजनलाल शर्मा ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि “हमें पूरा विश्वास है कि हम रिफाइनरी को 2025 में ही चालू करेंगे। कांग्रेस के काले कारनामों के कारण राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार इसे सही दिशा में आगे बढ़ा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- पहले मां-बेटी को टक्कर मारी, फिर कार के नीचे फंसी महिला के साथ क्या हुआ?
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: ‘आश्रम 4’ टीम की शूटिंग बस दुर्घटनाग्रस्त, ब्रेक फेल होने से मचा हड़कंप
- रद्द हो सकती है अनंत सिंह की विधायकी! ‘छोटे सरकार’ के निष्कासन पर प्रेम कुमार का बड़ा बयान
- तरुण भंडारी के नाम पर गलत खबरें प्रसारित करने का आरोप, अब होगी जांच?
- Saudi Arabia में फंसे Karnataka के 800 उमराह यात्री, खाने-रहने का संकट; सुप्रीम कोर्ट जाएगी हज कमेटी
