Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर शब्दों की तलवारें खिंच गई हैं. दौसा में मंगलवार को आयोजित संविधान बचाओ सभा में कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा ने बीजेपी सरकार और खासतौर पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर जमकर हमला बोला. मंच से बोलते हुए बैरवा ने तीखे शब्दों में कहा कि आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मंत्री रहते हुए भी किरोड़ी लाल मीणा चुप्पी साधे हुए हैं.

आरक्षण पर चुप्पी, समाज से गद्दारी?
बैरवा ने कहा, किरोड़ी लाल मीणा जिस समाज के कोटे से मंत्री बने, आज उसी समाज के हक की बात तक नहीं करते. आने वाले वक्त में उनकी अपनी ही पीढ़ियां उन्हें गालियां देंगी कि मंत्री तो बने, लेकिन अपने समाज के लिए कुछ नहीं किया.
प्रेमचंद बैरवा सिर्फ पोस्टर के लिए?
बैरवा ने बीजेपी नेतृत्व पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि एससी वोट हासिल करने के लिए प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बना दिया गया, लेकिन उनका कोई राजनीतिक वजूद नहीं है. ना उनकी सुनवाई हो रही है, ना ही उनकी तस्वीर कहीं पोस्टरों में दिखाई देती है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दीया कुमारी तो हर जगह हैं, लेकिन प्रेमचंद बैरवा गायब हैं.
पर्ची सिस्टम अब भी ज़िंदा
सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली आवागमन को लेकर भी बैरवा ने हमला बोला. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री को राजस्थान में बैठकर सरकार चलानी चाहिए, लेकिन वो तो हर दूसरे-तीसरे दिन दिल्ली में होते हैं. यहां का प्रशासन दिल्ली से चल रहा है. विधायक को भी अगर मंत्री से मिलना है, तो दिल्ली जाना पड़ता है. पर्ची सिस्टम आज भी जारी है, बस चेहरों की अदला-बदली हुई है.”
विधायक आवास से ट्रैक्टर चोरी पर उठाए सवाल
हाल ही में उनके खुद के आवास से ट्रैक्टर चोरी की घटना पर भी उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया. डीसी बैरवा ने कहा, ट्रैक्टर तो पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन चोर अब तक नहीं पकड़े गए. चोरी भी सेटिंग से हुई और बरामदगी भी सेटिंग से. अगर पुलिस को ट्रैक्टर का पता था तो चोरों को क्यों नहीं पकड़ा गया?
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
