Rajasthan Politics: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश से लेकर बूथ लेवल तक 12 लाख से ज्यादा पदाधिकारियों की फौज खड़ी कर ली है। अब इन नेताओं की हर हरकत पर पैनी नजर रखी जा रही है। काम में ढिलाई बरतने वालों की छुट्टी तय है।

वॉर रूम का नया कनेक्ट पोर्टल
कांग्रेस वॉर रूम के इंचार्ज जसवंत गुर्जर ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ पद लेकर बैठने का जमाना गया। सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों को अपने रोजाना के कामकाज का पूरा हिसाब कांग्रेस वॉर रूम के कनेक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। लापरवाही भारी पड़ेगी।
तीन महीने में होगा बड़ा फैसला
नेताओं को अलग-अलग काम सौंपे जा रहे हैं। कुछ टास्क दिल्ली (AICC) से तय होते हैं तो कुछ प्रदेश लेवल (PCC) से मिलते हैं। हर तीन महीने में एक बड़ी समीक्षा बैठक होगी।जो नेता अपनी कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें तुरंत पद से हटा दिया जाएगा। उनकी जगह जमीन पर पसीना बहाने वाले नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। 200 विधानसभा क्षेत्रों में खराब परफॉर्मेंस वाले कई पर्यवेक्षकों को बदला भी जा चुका है।
पहली बार बनी ग्राम इकाइयां
जयपुर के सियासी गलियारों से खबर है कि कांग्रेस आने वाले निकाय, पंचायत और अगले विधानसभा चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए पहली बार गांवों में ग्राम इकाइयों का गठन हुआ है। इसके साथ ही मंडल, ब्लॉक और बूथ स्तर पर कमेटियां एकदम एक्टिव मोड में हैं।
दिल्ली से हो रही सीधी मॉनिटरिंग
संगठन सृजन अभियान के तहत बने राजस्थान के 50 जिलाध्यक्षों की सीधे दिल्ली से मॉनिटरिंग हो रही है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) इनकी पल-पल की रिपोर्ट देख रही है। सूत्रों के मुताबिक, हाईकमान ने साफ कह दिया है कि जो जिलाध्यक्ष ढीला पड़ेगा, उसे हटाकर तुरंत नया चेहरा लाया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- स्कूल में ताला जड़कर छठवे दिन भी हड़ताल पर बैठे बच्चे: शिक्षकों की पदस्थापना की कर रहे मांग
- पानी लेने निकले थे गुरजंट, कार ने ली जान
- ‘प्रशांत किशोर की वैल्यू मत बढ़ाइए’, नीरज सिन्हा को बेकार बताने पर शीला मंडल का तगड़ा पलटवार
- आओ ‘सेक्स’ पर बात करेंः प्राइमरी क्लास से दी जाएगी सेक्स एजुकेशन, हफ्ते में दो दिन चलेगी क्लास, जानें बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
- भाडे़ के NRI नहीं लाए गए…ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी के कार्यक्रम पर आयोजकों की सफाई, कहा- माफ़ी मांगे राहुल और मल्लिकार्जुन खड़गे’

