Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत में इस वक्त एक कथित ऑडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। सहकारिता मंत्री गौतम दक पर पुलिसकर्मियों और थानाधिकारी को फोन पर गालियां देने और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। अब इस पूरे विवाद पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया है कि इस मुद्दे पर उनकी मंत्री से सीधे फोन पर बात हुई है।

मदन राठौड़ ने मंत्री को जयपुर बुलाया
जयपुर में मदन राठौड़ ने बताया कि जैसे ही यह मामला उनके सामने आया, उन्होंने तुरंत मंत्री गौतम दक को फोन घुमाया। राठौड़ के मुताबिक, मंत्री ने उन्हें सफाई दी है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष ने अब मंत्री को आमने-सामने बैठकर बात करने के लिए बुलाया है। राठौड़ ने कहा, मैंने उन्हें बुलाया है और मिलकर पूरी बात समझूंगा। राजनीति के गलियारों में अब इस मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हैं।
अगर भावनाएं आहत हुईं, तो मांगेंगे माफी
बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि गौतम दक का व्यवहार हमेशा अच्छा रहा है। वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। हालांकि, राठौड़ ने एक बड़ा संकेत देते हुए कहा कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मंत्री माफी मांगने के लिए भी तैयार हैं। पुलिस महकमे और जयपुर सचिवालय के सूत्रों की मानें तो इस मामले को शांत करने के लिए बीच का रास्ता निकाला जा रहा है।
इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद विपक्ष को बैठे-बिठाए सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने इस मुद्दे पर सीधे मदन राठौड़ पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि जो मंत्री सरेआम थानेदार को धमका रहे हैं, उन पर बीजेपी चुप क्यों है? खाचरियावास ने तंज कसते हुए कहा कि क्या यही बीजेपी की नजर में कानून का राज है?
पढ़ें ये खबरें
- इस्तीफा दिए हुए विधायकों लगाया अनदेखी का आरोप, CM शिवकुमार ने कहा- एक साथ मंत्री बनाना संभव नहीं
- JEN Paper Leak: जल संसाधन विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार, 25 लाख में खरीदा था पेपर
- चंद्र कुमार बोस ने TMC से दिया इस्तीफा, 4 महीने पहले ही थामा था ममता बनर्जी की पार्टी का दामन
- धारूहेड़ा को मिला दूसरा फायर स्टेशन, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया उद्घाटन; 2 दमकल गाड़ियां और 10 कर्मियों की तैनाती
- राम मंदिर चंदे का हिसाब कहां? डिंपल यादव का तीखा सवाल, कहा- ’14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवा रही सरकार’

