Rajasthan Politics News: राजस्थान की सियासत में इन दिनों यूथ कांग्रेस के चुनाव ने पारा चढ़ा दिया है। गली-कूचों से लेकर सोशल मीडिया तक बस वोटिंग की चर्चा है। ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक के लिए घमासान मचा है। खास बात यह है कि इस बार चुनाव सिर्फ नेता चुनने का नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए नोट छापने की मशीन भी साबित हो रहा है। महज 16 दिनों के भीतर पार्टी के खाते में साढ़े नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा हो चुकी है।

चुनाव प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया। पहले जो मेंबरशिप फीस 50 रुपये हुआ करती थी, उसे बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया। बस यही दांव काम कर गया। अभी तक के आंकड़ों को देखें तो राजस्थान से कुल 17 लाख 93 हजार 604 वोट गिर चुके हैं। इनमें से करीब 12 लाख 76 हजार युवाओं ने अपनी फीस भर दी है। इसका नतीजा यह हुआ कि सिर्फ दो हफ्तों में यूथ कांग्रेस ने 9 करोड़ 57 लाख रुपये इकट्ठे कर लिए हैं।
अगर पुराने रिकॉर्ड देखें तो ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। पिछले साल पूरी कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से साल भर में 25 करोड़ का चंदा जुटाया था। लेकिन यूथ कांग्रेस ने तो कुछ ही दिनों में उस आंकड़े के करीब पहुंच कर सबको हैरान कर दिया है। अभी वोटिंग खत्म होने में 12 दिन और बाकी हैं। जानकारों का कहना है कि आखिरी दिनों में भीड़ और बढ़ेगी, जिससे ये फंड 15 करोड़ के पार जा सकता है।
जयपुर के सियासी गलियारों में चर्चा है कि ऐप पर साइबर अटैक हुआ, जिससे दो-तीन दिन काम ठप रहा। अब कई उम्मीदवार आरोप लगा रहे हैं कि ऐप के जरिए बल्क वोटिंग यानी फर्जी तरीके से थोक में वोट डाले जा रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि इसकी शिकायत डीजीपी तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर नेता एक-दूसरे को घेर रहे हैं और चुनाव में धांधली का दावा कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार राजस्व विभाग में तबादला, 1 क्लिक पर 3,268 कर्मियों का हुआ ट्रांसफर
- 15 July History: पं. नेहरू को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा, मोरारजी देसाई का PM पद से इस्तीफा
- PM मोदी की जींद रैली से पहले चनैत में हलचल: धरनारत ग्रामीणों को पुलिस ने थमाए नोटिस, बोले- जाएंगे रैली में, लेकिन नहीं होगी कोई अशांति
- MP Morning News: मध्यप्रदेश में हवाई सेवा को मिलेगी नई उड़ान, प्रदेश में आज से शुरू होगा नशा विरोधी महाअभियान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- UP Weather Today: प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक, गर्मी और उमस ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…
