Rajasthan Politics News: राजस्थान की सियासत में इन दिनों यूथ कांग्रेस के चुनाव ने पारा चढ़ा दिया है। गली-कूचों से लेकर सोशल मीडिया तक बस वोटिंग की चर्चा है। ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक के लिए घमासान मचा है। खास बात यह है कि इस बार चुनाव सिर्फ नेता चुनने का नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए नोट छापने की मशीन भी साबित हो रहा है। महज 16 दिनों के भीतर पार्टी के खाते में साढ़े नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा हो चुकी है।

चुनाव प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया। पहले जो मेंबरशिप फीस 50 रुपये हुआ करती थी, उसे बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया। बस यही दांव काम कर गया। अभी तक के आंकड़ों को देखें तो राजस्थान से कुल 17 लाख 93 हजार 604 वोट गिर चुके हैं। इनमें से करीब 12 लाख 76 हजार युवाओं ने अपनी फीस भर दी है। इसका नतीजा यह हुआ कि सिर्फ दो हफ्तों में यूथ कांग्रेस ने 9 करोड़ 57 लाख रुपये इकट्ठे कर लिए हैं।
अगर पुराने रिकॉर्ड देखें तो ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। पिछले साल पूरी कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से साल भर में 25 करोड़ का चंदा जुटाया था। लेकिन यूथ कांग्रेस ने तो कुछ ही दिनों में उस आंकड़े के करीब पहुंच कर सबको हैरान कर दिया है। अभी वोटिंग खत्म होने में 12 दिन और बाकी हैं। जानकारों का कहना है कि आखिरी दिनों में भीड़ और बढ़ेगी, जिससे ये फंड 15 करोड़ के पार जा सकता है।
जयपुर के सियासी गलियारों में चर्चा है कि ऐप पर साइबर अटैक हुआ, जिससे दो-तीन दिन काम ठप रहा। अब कई उम्मीदवार आरोप लगा रहे हैं कि ऐप के जरिए बल्क वोटिंग यानी फर्जी तरीके से थोक में वोट डाले जा रहे हैं। मामला इतना बढ़ गया है कि इसकी शिकायत डीजीपी तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर नेता एक-दूसरे को घेर रहे हैं और चुनाव में धांधली का दावा कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO
