Rajasthan Politics News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सीएम ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने देश पर सबसे लंबे समय तक राज किया, उसने कभी महिलाओं के हक के बारे में नहीं सोचा।

विपक्ष ने बनाया काला अध्याय
बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आधी आबादी को उनका हक देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल लेकर आए, लेकिन विपक्ष के नकारात्मक रवैये ने इसे संसद में काला अध्याय बना दिया। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, भाजपा अब इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने की पूरी तैयारी में है।
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों को गंभीरता से नहीं लिया। सीएम भजनलाल ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल परिवारवाद में फंसे हैं और वे महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देख सकते। ट्रिपल तलाक और CAA जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष ने हमेशा अड़ंगा डाला है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि महिला सम्मान की बात करने वालों का असली चेहरा शाहबानो केस में दिख चुका है।
राहुल गांधी पर भी तीखे बाण
गौरतलब है कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब सदन में बिल पेश हुआ, तब राहुल गांधी ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। सावित्री ठाकुर ने कहा कि बिल रुकने के बाद विपक्ष ने जश्न मनाया, जो देश की हर नारी का अपमान है। वहीं, ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी पर भी बिल का विरोध करने के आरोप लगाए गए।
पढ़ें ये खबरें
- दावत खाने के बाद बिगड़ने लगी हालत… टिहरी में मीट खाते ही एक साथ बीमार पड़े 20 से ज्यादा लोग, मची अफरा-तफरी
- बालाघाट में नहीं थम रहा आदिवासी बच्चों की मौत का मामला, आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 31, आदिवासी समाज ने दिया धरना, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
- रेत के 1.46 लाख घनमीटर का बड़ा गोलमाल, कलेक्टर ने मेसर्स विस्टा सेल्स पर ठोका 27.44 करोड़ का भारी जुर्माना
- आखिर अमेठी में बृजभूषण शरण सिंह ने क्यों दिया ‘स्वजाति एकजुटता’ का नारा? जानिए क्या है पर्दे के पीछे का प्लान
- हाईवे पर ऑपरेशन गौ-रक्षक : यूपी पासिंग ट्रक में ठूंसकर ले जाई जा रही 25 बेजुबान जिंदगियां, पुलिस ने कराई आजाद, 13 गाय, 12 बछड़े और 23 लाख की कीमत


