Rajasthan Politics News: जयपुर के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को सियासी पारा सातवें आसमान पर रहा। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

डोटासरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को पर्ची सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि इन्हें चलाने के लिए पर्ची की जरूरत पड़ती है। डोटासरा यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीना पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री खुद मुख्यमंत्री को चिट्ठियां लिख रहे हैं और धरने पर बैठ रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर सरकार का मंत्री ही मुख्यमंत्री को खत लिखकर उसे वायरल कर दे, तो समझो सरकार खुद लीक हो चुकी है। ये सरकार सिर्फ समाज के लोगों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है।
पांचना बांध और दाग का मामला
डोटासरा ने किरोड़ीलाल मीना को सीधे चुनौती दी। उन्होंने कहा कि किरोड़ी बाबा को अब चिट्ठी लिखना बंद कर देना चाहिए। पहले उन्हें सरकार से बाहर आकर अपने ऊपर लगे दाग धोने चाहिए। पांचना बांध के मुद्दे पर भी उन्हें अपना रुख साफ करना होगा।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर पंचायतीराज और नगरीय निकाय के चुनाव टाल रही है। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है।
जूली ने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के जरिए नेताओं को डराकर पार्टियां बदलवाई जा रही हैं। यह चलन देश के लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।डोटासरा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संविधान से छेड़छाड़ हो रही है। अब हमें बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए सड़क पर उतरना होगा।
कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया। इस दौरान कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ की बैठक में निकाय चुनाव नहीं होने से जनता को हो रही दिक्कतों पर चर्चा हुई। साफ है, कांग्रेस अब सरकार के खिलाफ हर मुद्दे को लेकर आर-पार के मूड में है।
पढ़ें ये खबरें
- तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम: CM साय बोले- तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक
- ‘मोदी हमारा भाई है’ लखनऊ में गूंजा नया नारा; बासित अली का खुला चैलेंज- ‘सपा की साइकिल कर देंगे पंक्चर
- कांग्रेस विधायक के बेटे पर बस स्टाफ से मारपीट का आरोप, ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल…
- कुत्ते ने काटा तो लगा दिया सांप का इंजेक्शन! संजय गांधी अस्पताल में फिर लापरवाही के आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
- ‘इज्जत दोगे तो लोगे… नाम तो पूरा शहर जानता है’, युवक को चप्पलों से पीटा, फिर वायरल किया Video, पुलिस को दी खुली चुनौती!


