Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में रविवार, 11 जनवरी को अचानक हलचल तेज हो गई। एक ओर आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया के कांग्रेस में वापसी के संकेतों से प्रदेश की सियासत गरमाई रही, वहीं दूसरी ओर दौसा में हुई एक मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दे दी।

दरअसल, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल के साथ कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा के आवास पहुंचे। इस मुलाकात का वीडियो सामने आते ही जिलेभर में कयासों का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रही सियासी खींचतान के बीच इस घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दौसा आए थे। इसी दौरान वे कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा के निवास पहुंचे। यहां डीसी बैरवा ने उनका स्वागत किया और जय श्रीराम का दुपट्टा पहनाया। बताया जा रहा है कि 10 जनवरी को डीसी बैरवा का जन्मदिन था, ऐसे में इस मुलाकात को बधाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा ने साफ कहा कि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से उनके पारिवारिक संबंध हैं और यह मुलाकात पूरी तरह सामाजिक थी।
पढ़ें ये खबरें
- ग्वालियर NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: SAF जवान और साथी को 20 किलो गांजा तस्करी में 9-9 साल की सजा, जुर्माना 20 हजार
- बिहार के इंजीनियर पर EOU की बड़ी कार्रवाई, दार्जिलिंग में चाय बागान और नेपाल में आलीशान बंगले का खुलासा
- ‘काहे भाग रही हो…’, जमुई में समृद्धि यात्रा के दौरान CM नीतीश ने मंच से महिलाओं को रोका, बोले- तुम ही लोग के लिए तो….
- सिद्धू मुसेवाला के चाहने वालों के लिए खुशखबरी ‘Signed To God World Tour’ का ऐलान, पाकिस्तान में भी गूंजेगी सिद्धू की आवाज
- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?
