Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यालय से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए आखिरकार पार्टी दफ्तर में एक स्थायी ठिकाना तय कर लिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यालय के कमरा नंबर 5 के बाहर अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम की नेम प्लेट लगा दी गई है। खास बात यह है कि यह वही कमरा है जो बरसों तक पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहचान रहा है।

स्थापना दिवस पर नई शुरुआत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज 6 अप्रैल यानी भाजपा स्थापना दिवस के खास मौके पर मुख्यमंत्री इस कमरे में बैठकर कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। दरअसल, अब तक पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री के लिए कोई स्थायी कमरा अलॉट नहीं था, जिससे कई बार सांगठनिक बैठकों में तालमेल की कमी दिखती थी।
क्यों खास है कमरा नंबर 5?
बता दें कि बीजेपी दफ्तर का कमरा नंबर 5 सियासी गलियारों में काफी अहम माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए और मुख्यमंत्री काल के दौरान भी वसुंधरा राजे इसी कमरे में बैठकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करती थीं। पार्टी के कई बड़े चुनावी फैसलों और रणनीतियों का गवाह यह कमरा रहा है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल के यहां बैठने से इसे दोबारा वही पावर सेंटर माना जा रहा है।
कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर
प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि मुख्यमंत्री को अक्सर पार्टी नेताओं के साथ वन-टू-वन संवाद करना पड़ता है। ऐसे में एक स्थायी कमरा होने से संवाद में आसानी होगी। इससे संगठन और सरकार के बीच की दूरी कम होगी। अब कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सिर्फ सीएम हाउस (CMR) के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, वे सीधे पार्टी ऑफिस में अपनी बात रख सकेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- अमेठी सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं दो तेज रफ्तार बाइकें, मौके पर 3 युवकों की दर्दनाक मौत
- खंडवा में हाईवे पर खौफनाक हादसा: मां दुर्गा की प्रतिमा लाते समय हाईटेंशन लाइन से टकराया वाहन; 4 युवक झुलसे, प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त
- Jharkhand Top News: PF घोटाले में CBI जांच, JPSC नियुक्ति विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, देवघर में JMM नेता के घर डकैती, एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की दिन भर की बड़ी ख़बरें
- CBLU में क्या चल रहा है? वित्तीय अनियमितताओं से लेकर घटते दाखिलों तक पर INSO ने उठाए सवाल, राज्यपाल से जांच की मांग
- IND vs WI 2nd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रन का लक्ष्य, संजू सैमसन की 82 रन की तूफानी पारी, तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में जड़े 3 छक्के

