Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस ने 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के आवास पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पहले यह बैठक इंदिरा भवन में प्रस्तावित थी, लेकिन इसे रंधावा के निवास पर स्थानांतरित किया गया। इस बैठक के जरिए कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट संदेश दिया कि 2028 के लिए संगठन को अब जमीनी स्तर से मजबूत किया जाएगा, और कमजोर कड़ियों को या तो ठीक किया जाएगा या बदला जाएगा।
चार चरणों में रणनीति पर चर्चा
बैठक का मुख्य फोकस संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने पर रहा। इसके लिए ब्लॉक से जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन और आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि संगठन को मजबूत करने के लिए चार चरणों में अलग-अलग समूहों के साथ चर्चा होगी। इसमें जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों में देरी और ब्लॉक स्तर की निष्क्रियता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया।
निष्क्रिय पदाधिकारियों पर सख्ती
हाल ही में जयपुर में हुई बैठकों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने निष्क्रिय ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त रवैया अपनाया था। यह बैठक नए समन्वयक मंडल के गठन और जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना के लिए निर्णायक मानी जा रही है। इसके अलावा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यों को संगठनात्मक स्तर पर जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Morning Brief: CM रेखा गुप्ता ने दिया रक्षाबंधन का तोहफा, ट्रीटेड सीवेज के पानी का होगा दोबारा इस्तेमाल
- अग्निवीरों के लिए हरियाणा सरकार ने तेज की तैयारी, विभागों से मांगा पूर्व सैनिक कोटे का पूरा ब्योरा
- CG Morning News : जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ में UCC को लेकर होगी अहम बैठक, रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- खंडवा में देररात चरवाहों और पारदी समाज के बीच विवाद: 24 भेड़ों की हत्या का आरोप, चक्काजाम की कोशिश
- Morning News Brief: नेपाल में जलप्रलय, 105 भारतीय लापता; GIVA ने कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन हटाया; अमित शाह बोले- भारत कोई धर्मशाला नहीं


