Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में निष्क्रिय नेताओं पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संगठनात्मक शिथिलता और समन्वयकों से असहयोग के आरोप में राज्य के 17 ब्लॉक अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने इसकी जानकारी दी। विधानसभा स्तर पर हुई बैठकों में समन्वयकों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया है।

17 जून को हुई थी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
इससे पहले, 17 जून को जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में डोटासरा ने भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के विधानसभा समन्वयकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में हर समन्वयक से व्यक्तिगत तौर पर संवाद किया गया। संगठन सृजन अभियान के तहत अब तक हुई प्रगति, स्थानीय नेताओं की सक्रियता, क्षेत्रीय बैठकों में भागीदारी और जमीनी कार्यकर्ताओं के नेटवर्क की मजबूती जैसे मुद्दों पर फीडबैक लिया गया।
7 दिन में देना होगा जवाब
अब संगठन के प्रति निष्क्रियता और समन्वयकों को सहयोग नहीं देने के मामले में 17 ब्लॉक अध्यक्षों को नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस जारी करने के साथ ही संगठन में अन्य निष्क्रिय पदाधिकारियों की भी पहचान की जा रही है, जिससे आगे और कार्रवाई की संभावना बन गई है।
58 हजार पदाधिकारियों का तैयार हुआ डिजिटल डाटा
गुजरात में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में राजस्थान कांग्रेस ने सबसे पहले कदम उठाया। डोटासरा के नेतृत्व में प्रदेशभर में मंडल, ब्लॉक, जिला और बूथ स्तर पर 58 हजार से अधिक सक्रिय और निष्क्रिय पदाधिकारियों का डिजिटल डाटा तैयार किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- आय से 1049 गुना अधिक संपत्ति मामला, कोर्ट ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क को सुनाई 4 साल की सजा
- इकाना में गूंजी क्रिकेट की नई उम्मीद, योगी बोले- यूपी टी-20 से गांव-जिलों की प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
- माई के दरबार में दोस्ती की अनूठी तस्वीर: पीताम्बरा पीठ में आमने-सामने हुए आशुतोष तिवारी-कांग्रेस नेता, गर्मजोशी से मिले गले
- लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: गर्लफ्रेंड को रोकने चलती कार पर चढ़ा युवक, आरोपी ने गिरने के बाद रौंदा, मौके पर हुई मौत, देखें VIDEO…
- नशे पर तगड़ा प्रहार: भोपाल रेलवे स्टेशन में DRI ने पकड़ी 7.5 करोड़ की ड्रग्स, चार नाइजीरियन और एक इंडियन गिरफ्तार

