Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत में इन दिनों कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर घमासान मचा हुआ है। पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे पर अड़ा है। इसी बीच राजस्थान की राजनीति के सबसे चर्चित युवा चेहरा और निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी खुलकर बाबा किरोड़ी लाल के समर्थन में आ गए हैं।

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर हो रहे हमलों को लेकर रवींद्र सिंह भाटी ने तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा कोई आम नेता नहीं हैं, वे जमीन से जुड़े और संघर्ष की भट्टी से तपकर निकले हुए बड़े नेता हैं।
भाटी ने इशारों-इशारों में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, आज राजस्थान में जो कुछ भी हो रहा है, वो सब जनता देख रही है और समझ रही है। मजबूत नेताओं के खिलाफ राजनीति में ऐसी साजिशें और षड्यंत्र रचे जाते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। भाटी का मानना है कि इस पूरे मामले का सच बहुत जल्द सबके सामने आ जाएगा।
निर्दलीय विधायक भाटी ने किरोड़ी लाल मीणा के पुराने दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि जब प्रदेश में पिछली सरकार थी, तब आम जनता, गरीबों, वंचितों और युवाओं की आवाज उठाने वाला सिर्फ एक ही नेता था, वो हैं किरोड़ी लाल मीणा। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे बाबा ने जयपुर के शहीद स्मारक पर महीनों धरना देकर जनहित के मुद्दों को उठाया था। आज उन्हीं पर उंगली उठाना पूरी तरह गलत है।
राजनीतिक बयानबाजी के बीच रवींद्र सिंह भाटी ने सरकार और विपक्ष दोनों को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि नेताओं को आपसी टांग खिंचाई छोड़कर राजस्थान की असली दिक्कतों पर बात करनी चाहिए। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से जनता बेहाल है। गांवों और शहरों में पानी की भारी किल्लत हो रही है। बिजली की कटौती और अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था से लोग परेशान हैं। भाटी ने कहा कि इन जरूरी मुद्दों पर काम करने के बजाय नेता एक-दूसरे पर व्यक्तिगत कॉमेंट करने में बिजी हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से अपनी मुलाकात पर भाटी ने साफ कहा कि वे सीनियर नेता हैं और उनके अनुभव से सीखना हर युवा के लिए जरूरी है। वहीं, कांग्रेस के गहलोत और पायलट गुट की अंदरूनी लड़ाई पर मजाकिया लहजे में चुटकी लेते हुए भाटी बोले, एक ही घर में बर्तन तो बजते ही रहते हैं, यह उनका आपसी मामला है। अपने खुद के सियासी भविष्य को लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि वे आगे वही करेंगे जो उनकी जनता का हुक्म होगा।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद



