Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेताओं डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा भरने से ठीक पहले बीजेपी मुख्यालय में दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
जब नेता दफ्तर से रवाना हुए, तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी में दोनों प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक साथ बैठे नजर आए।

सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के नामांकन के वक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। उनके साथ डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी रिटर्निंग अधिकारी के कमरे में मौजूद थे।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस एक तस्वीर से बीजेपी ने दिल्ली हाईकमान को यह मैसेज दे दिया है कि राजस्थान में सब कुछ ठीक है। कोई नाराजगी नहीं है।
नामांकन से ठीक पहले विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की एक बड़ी बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर का संसद के उच्च सदन राज्यसभा में जाना राजस्थान के लिए गर्व की बात है। दोनों नेताओं के लंबे सियासी अनुभव का फायदा अब पूरे देश को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम विकास रथ और वंदे गंगा जल संरक्षण जैसे अभियानों से गांवों की तस्वीर बदल रही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के लिए एक नया प्लान तैयार किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

