Rajasthan Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी और शास्त्री जयंती) तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस दौरान भाजपा जहां सेवा और जनकल्याणकारी कार्यों से लोगों को जोड़ने का अभियान चलाएगी, वहीं इस बार विशेष फोकस पीएम मोदी के संदेश ‘वोकल फॉर लोकल’ पर रहेगा।

सेवा और जनकल्याण से जुड़ेंगे लोग
बीजेपी की ओर से तय कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, खेलकूद, मैराथन और विभिन्न सामाजिक कार्य शामिल होंगे। साथ ही प्रदर्शनी लगाकर पीएम मोदी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी चाहती है कि इस पखवाड़े में राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और समाज कल्याण की भावना ही मुख्य आधार रहे।
वोकल फॉर लोकल पर जोर
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि इस सेवा पखवाड़े का उद्देश्य सिर्फ सेवा कार्य नहीं है, बल्कि पीएम मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी जन-जन तक पहुंचाना है। नवरात्र और दीपावली जैसे बड़े त्योहार नजदीक हैं और इस दौरान लोग खरीदारी करेंगे। भाजपा आमजन से अपील करेगी कि वे विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी उत्पाद खरीदें और आत्मनिर्भर भारत के सपने को मजबूत करें।
प्रदेश नेतृत्व की तैयारी
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में कार्यकर्ता जनता को आगे रखेंगे और खुद पीछे रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा आमजन की भागीदारी हो, यही प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति से ऊपर उठकर सेवा को राष्ट्रधर्म माना है। इसी संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।
चार महापुरुषों की जयंती पर विशेष कार्यक्रम
सेवा पखवाड़े के दौरान 17 सितंबर को पीएम मोदी, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय, और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष कार्यक्रम होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
