Rajasthan Politics: राजस्थान BJP में जल्द बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि पार्टी कुछ मंत्रियों को हटाकर संगठन में ला सकती है और संगठन के कुछ पदाधिकारियों को सरकार में भेजा जा सकता है।

राठौड़ ने कहा, हम तो कई मंत्रियों को भी संगठन में लेने की सोच रहे हैं। हमारे यहां संगठन सर्वोपरि है, संगठन ही सत्ता बनाता है। जहां जरूरत होगी, वहां भेजा जाएगा। हमारा कार्यकर्ता सिपाही है, जिसे जिस मोर्चे पर भेजेंगे, वह वहां काम करेगा। उन्होंने साफ किया कि किसे किस मोर्चे पर लगाया जाएगा, यह फैसला संगठन करेगा और यह काम आवश्यकता पड़ने पर ही होगा।
फेरबदल के राजनीतिक संकेत
राठौड़ के इस बयान को सियासी हलकों में आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल से जोड़ा जा रहा है। संकेत साफ हैं कि जब भी फेरबदल होगा, कई मौजूदा मंत्रियों को हटाकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा। साथ ही संगठन के कुछ पदाधिकारियों को सरकार में पद मिल सकता है।
लंबे समय से इंतजार में है फेरबदल
भजनलाल शर्मा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर फैसला होने के बाद ही राजस्थान में यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी लंबे समय से अटका हुआ है और नए नामों की घोषणा का इंतजार है।
पढ़ें ये खबरें
- सरकारी रेस्टहाउस बना ‘दारू अड्डा’! वीआईपी रेस्टहाउस में शराब पार्टी करते दिखे अधिकारी, मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश, देखें Video …
- PBKS vs LSG IPL 2026: सीजन का सबसे बड़ा स्कोर नहीं चेज कर सकी लखनऊ, पंजाब ने 54 रन से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने झटके 2 विकेट
- गूगल पर डॉक्टर का नंबर सर्च करना पड़ा भारी: क्लिक करते ही डेढ़ लाख पार, मिर्गी के इलाज के लिए खोज रहा था Number
- योगी’राज’ या ‘जंगलराज’! जूस के पैसे मांगने पर दबंगों ने बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा, बेलगाम बदमाशों पर कब लगेगी लगाम?
- पटना में गंगा बनी काल, दीघा सेतु घाट पर 4 बच्चे डूबे, SDRF ने बरामद किए दो शव
