Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी के भीतर एक लंबे इंतजार के बाद संगठन की सबसे बड़ी कुर्सी भर गई है। नए प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने शनिवार को जयपुर पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। बड़ी बात यह है कि जयपुर आते ही उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी अब पूरी तरह चुनावी मोड में रहेगी। उनके ऑफिस में बैठते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा जा रहा है।

कमरा नंबर-6 और मोती डूंगरी से शुरुआत
अजेय कुमार जयपुर एयरपोर्ट से सीधे प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर अपनी नई पारी की शुरुआत की। इसके बाद जब वे टोंक रोड स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे, तो महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर और राजस्थानी परंपरा के अनुसार उनका जोरदार स्वागत किया। अजेय कुमार अब बीजेपी दफ्तर के उसी कमरा नंबर-6 से पूरी कमान संभालेंगे, जहां कभी पूर्व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर बैठा करते थे।

पहली परीक्षा पंचायत और निकाय चुनाव
कार्यभार संभालने के तुरंत बाद अजेय कुमार ने पदाधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में साफ हो गया कि उनके सामने सबसे पहली और बड़ी चुनौती आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव हैं। भजनलाल सरकार बनने के बाद सूबे में यह पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इन चुनावों को साल 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इन नतीजों से पता चलेगा कि ढाई साल की भजनलाल सरकार के काम से जनता कितनी खुश है।
संगठन और सरकार में तालमेल सबसे जरूरी
अजेय कुमार को उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने और उनके बेहतरीन माइक्रो मैनेजमेंट के लिए जाना जाता है। राजस्थान में उनके सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाने की होगी।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का INDIA ‘A’ टीम में चयन, ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में हंगामा, 15 दिन में होटल के 2 कर्मचारियों की संदिग्ध मौत से सनसनी, ऑनलाइन सट्टा खिलाते सेवादल महासचिव का बेटा समेत 9 गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- गोपालगंज में अवैध कब्जेदार और खाद माफियाओं पर प्रशासन कसेगा शिकंजा, मंत्री ने जारी किए सख्त आदेश
- कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन कृषि केंद्रों पर मारा छापा, हजारों बोरी खाद जब्त
- अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल: बुलडोजर के साथ पहुंचा प्रशासन तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया शख्स, जान देने की देने लगा धमकी
- राष्ट्रपति शासन रोकने के लिए सहयोगियों को TVK का समर्थन करने दिया: एमके स्टालिन

