Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 25 से अधिक जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश, तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

किन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
दौसा, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में आज मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।
मानसून प्रवेश की प्रबल संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, अगले 1-2 दिनों में दक्षिणी राजस्थान में मानसून के प्रवेश की प्रबल संभावना है। अभी तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हिस्सों में सक्रिय हो चुका है और अब राजस्थान की ओर बढ़ रहा है।
वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा दीसा, इंदौर, मंडला, अंबिकापुर, हजारीबाग और सुपौल तक पहुंच चुकी है। बंगाल की खाड़ी और गुजरात क्षेत्र में बने दो निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Areas) से मानसून को और गति मिल रही है।
आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी
अगले 4-5 दिनों में उदयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। 21 से 23 जून के बीच पूर्वी राजस्थान में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आने की चेतावनी जारी की गई है।
इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। मानसून की सक्रियता के चलते आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। विभाग ने आमजन को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों, खुले इलाकों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
पढ़ें ये खबरें
- आय से 1049 गुना अधिक संपत्ति मामला, कोर्ट ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क को सुनाई 4 साल की सजा
- इकाना में गूंजी क्रिकेट की नई उम्मीद, योगी बोले- यूपी टी-20 से गांव-जिलों की प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
- माई के दरबार में दोस्ती की अनूठी तस्वीर: पीताम्बरा पीठ में आमने-सामने हुए आशुतोष तिवारी-कांग्रेस नेता, गर्मजोशी से मिले गले
- लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: गर्लफ्रेंड को रोकने चलती कार पर चढ़ा युवक, आरोपी ने गिरने के बाद रौंदा, मौके पर हुई मौत, देखें VIDEO…
- नशे पर तगड़ा प्रहार: भोपाल रेलवे स्टेशन में DRI ने पकड़ी 7.5 करोड़ की ड्रग्स, चार नाइजीरियन और एक इंडियन गिरफ्तार


