Rajasthan State Open Board Result: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने औपचारिक रूप से नतीजों की घोषणा की।
इस वर्ष 10वीं बोर्ड में कुल 48,294 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,603 छात्र सफल हुए। वहीं, 12वीं बोर्ड में कुल 40,830 पंजीकृत छात्रों में से 13,477 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

12वीं बोर्ड के टॉपर्स
- छात्र वर्ग: बालोतरा के सुमित (86%) और राजसमंद के प्रियांक (85.08%)
- छात्रा वर्ग: चूरू की रुखसाना बेगम (88.06%) और डूंगरपुर की खुशबू जैन (88%)
10वीं बोर्ड के टॉपर्स
- छात्र वर्ग: जोधपुर के अरमान (85.04%), सिरोही के गजेंद्र सिंह (83.08%)
- छात्रा वर्ग: जयपुर की हीना (89.08%), फलोदी की ममता (85%) और जैसलमेर की चंदू कंवर (85%)
परीक्षा तिथि और बदलाव
RSOS बोर्ड परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 तक आयोजित की गई थीं। हालांकि, बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर जिलों में विशेष परिस्थितियों के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। बाद में इन जिलों में परीक्षा 28 से 30 मई के बीच संपन्न कराई गई।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
छात्र अपना परिणाम राजस्थान शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं:
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नामांकन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
इस तरह करें डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड
- rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध RSOS कक्षा 10 परिणाम 2025 या RSOS कक्षा 12 परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- नामांकन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड PDF के रूप में डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
पढ़ें ये खबरें
- IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में भाजपा विधायक, कहा- देशभर में 100 से अधिक महिलाओं ने विजयदशमी पर की हर्ष फायरिंग, आईजी यादव के बयान पर जताई आपत्ति
- बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच अनंत सिंह के आवास पर मन रहा जीत का जश्न, अनुज सिंह को दिया है समर्थन
- एक छोटा सा कपूर और वास्तुदोष का परमानेंट इलाज! जानें वो गुप्त तरीका जो कोई नहीं बताता
- पहले FIR नहीं, अब पेंशन-रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलेंगे; कैश कांड के आरोपी जज यशवंत वर्मा को लोकसभा से भी राहत देने की तैयारी !
- अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर आमने-सामने पवन और ज्योति सिंह, जानिए पुरानी शादी, तलाक की अर्जी और ताजा विवाद का पूरा सच
