Rajasthan Weather News: राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह तक चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को राहत तो मिली, लेकिन वह आंधी और तूफान के रूप में आई। चूरू जिले में तो जैसे आसमान से कहर बरस पड़ा, जहां दोपहर के समय ही चारों ओर घना अंधेरा छा गया।

दिन में जलानी पड़ी हेडलाइट्स
धूल भरी आंधी इतनी जोरदार थी कि विजिबिलिटी लगभग जीरो हो गई। धूल के गुबार में शहर ऐसे ढका कि वाहन चालकों को बीच दिन में हेडलाइट्स जलाकर सड़क पर रेंगना पड़ा। लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने तारानगर, राजगढ़ और रतनगढ़ जैसे इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, इस आंधी के बाद हुई हल्की बारिश ने भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों को बड़ी राहत दी है, जिससे शाम का मौसम काफी सुहावना हो गया।
कल फिर बड़ा खतरा, अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल, यानी 16 जून को राजस्थान के 32 जिलों में मौसम का मिजाज खराब रहने की चेतावनी दी गई है। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ भारी तूफान की आशंका। वहीं अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, कोटा और सीकर समेत 23 जिलों में वज्रपात और तेज आंधी का खतरा है इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: जलभराव और ट्रैफिक से मुक्ति! Jaipur JDA ने लिया ये बड़ा फैसला
- शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन और उसका गिरोह गिरफ्तार
- सोनीपत में अपशिष्ट प्रबंधन पर सख्ती: सभी स्कूलों में लगेंगे 4 तरह के डस्टबिन, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
- कॉकरोच जनता पार्टी पर दिलजीत दोसांझ का पोस्ट वायरल, प्रदर्शनकारियों के समर्थन में कही बड़ी बात
- स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, पूछताछ जारी


