Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वजह है उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम, जो अब डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ेगा, जिसका असर राजस्थान समेत कई राज्यों पर पड़ेगा।

26 जुलाई से बढ़ेगी बारिश की तीव्रता
पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जुलाई से बारिश का दायरा और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे। खासकर पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के इलाकों में मूसलधार बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश के हालात बन सकते हैं।
27 जुलाई को चरम पर रहेगी बारिश
27 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं 28 से 31 जुलाई तक पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
धौलपुर में रिकॉर्ड बारिश, श्रीगंगानगर में सबसे गर्म
25 जुलाई को सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर तहसील में दर्ज की गई, जहां 70 मिमी बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रही, जबकि पश्चिमी हिस्सों में बौछारें गिरीं। तापमान की बात करें तो श्रीगंगानगर 38.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं सिरोही का पारा गिरकर 20.4 डिग्री तक पहुंच गया।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
