Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने जोधपुर के प्रशासनिक अधिकारियों को भी राहत दे दी है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 15 अगस्त की शाम से मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है। अगले दिन 16 अगस्त से बारिश का मौसम बनेगा, जो अगले तीन दिन चार जारी रहेगा। इस दौरान मानसून की ट्रफ लाइन प्रदेश के ऊपर सामान्य स्थिति में होगी।

वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन पंजाब, उत्तरप्रदेश व बिहार होते हुए गुजर रही है इसलिए जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान मानसूनी बादल भी नहीं बन रहे हैं। अत्यधिक नमी के कारण स्थानीय बादल बन रहे हैं, जो पाकिस्तान से आ रही तेज गर्म हवा के कारण शाम को टूट रहे हैं। हवा तेज होने से बादल रुक भी नहीं रहे हैं। पांच दिन बाद मानसून के अनुकूल मौसम बनने से राहत की बौछारें मिलने की उमीद है।
जोधपुर में एक महीने बाद पारा 35 डिग्री पर
शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। सुबह से ही उमस भरा मौसम बना हुआ था जिसके दिनभर लोग तपिश से परेशान रहे। दोपहर में तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था। शहर में करीब एक महीने बाद दिन का तापमान 35 डिग्री को छुआ है। इससे पहले 13 जुलाई को पारा 35.1 डिग्री रहा था। उसके बाद तापमान अब तक 35 डिग्री तक नहीं पहुंचा था।
मैप से समझें कहां हैं बादल
यह रविवार शाम की सैटेलाइट पिक्चर है, जिसमें राजस्थान के अधिकांश भाग में छितरे हुए बादल नजर आ रहे हैं जो हल्के नीले रंग में दिखाई दे रहे हैं। देश के कई हिस्सों के ऊपर पीला रंग दिखाई दे रहा है, जो सघन बादलों का दर्शाता है।
26 जुलाई को झमाझम, एक अगस्त के बाद नहीं बरसे मेघ
शहर में मानसून ने 18 जून को प्रवेश किया था। उसके बाद रुक-रुक लगातार बरसात हो रही थी। मानसून की एक समान पूरे दिन भर बरसात अंतिम बार 26 जुलाई को हुई थी। इस दौरान तापमान भी तीस डिग्री के पास आ गया था। इसके बाद बरसात एक अगस्त को सुबह भी हुई थी,लेकिन यह छितराई बारिश थी। एक अगस्त की सुबह बारिश के बाद जो उमस का मौसम बना था, वह अब तक जारी है। उमस ने बीते एक पखवाड़े से हलकान कर रखा है।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
