Rajasthan Weather Update: राजस्थान के आसमान में उमड़ते काले बादलों ने आखिरकार तपती गर्मी से लोगों को राहत दी है। प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां अब रफ्तार पकड़ रही हैं, जिसका असर जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिखने लगा है।

मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। चूरू, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनू और जयपुर जैसे इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो एक बार मौसम का हाल जरूर देख लें। अचानक तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम जानकारों की मानें तो जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और शेखावटी क्षेत्रों के ऊपर से गुजर रहे विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इन इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे सड़कों पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर रहने की जरूरत है।
बारिश और आंधी की वजह से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट तो दर्ज की गई है, लेकिन असली चुनौती अब नमी है। तापमान तो 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, मगर हवा में नमी बढ़ने की वजह से लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले 4-5 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा। पूर्वी राजस्थान में मानसून की आहट तेज हो गई है, जिससे एक हफ्ते तक प्री-मानसून बारिश की उम्मीद है। ये बारिश न केवल गर्मी से राहत दिलाएगी, बल्कि खेती-किसानी के लिए भी काफी अहम साबित होगी।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
