Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार मानसून ज़बरदस्त रफ्तार में है। अब तक राज्यभर में औसत से 126 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला थमा नहीं है अगले कुछ दिन और बरसात से भीगे रहेंगे।

मंगलवार से भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी एहतियात जरूरी है।
माउंट आबू में मौसम सुहावना, श्रीगंगानगर सबसे गर्म
सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई। तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा पारा श्रीगंगानगर में 39.9°C रिकॉर्ड हुआ, जबकि माउंट आबू ठंडा रहा महज़ 16°C। राज्य में हवा में नमी का स्तर 60% से 100% के बीच रहा, जो साफ तौर पर मानसून की सक्रियता को दिखाता है।
शहरों का न्यूनतम तापमान (सोमवार को)
- अजमेर: 24.3°C
- अलवर: 25.0°C
- जयपुर: 24.1°C
- सीकर: 21.0°C
- कोटा: 26.6°C
- चित्तौड़गढ़: 25.2°C
- बाड़मेर: 27.0°C
- जैसलमेर: 28.3°C
- जोधपुर: 26.0°C
- बीकानेर: 27.0°C
- चूरू: 26.2°C
- श्रीगंगानगर: 28.1°C
- माउंट आबू: 16.0°C
अगले 5 दिन कहां-कहां रहेगी भारी बारिश?
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो-प्रेशर सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अभी मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर के ऊपर से गुजर रही है, जिससे पूर्वी राजस्थान खासतौर पर भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
- 8 से 10 जुलाई: कोटा और उदयपुर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
- 9 जुलाई: कोटा संभाग में कुछ इलाकों में अतिभारी बारिश का अनुमान है।
- पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी धीमी रहेगी।
- जोधपुर में 3-4 दिन कम बारिश होगी, जबकि बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
पढ़ें ये खबरें
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
