Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मई के महीने में गर्मी अब अपने असली तेवर दिखाने लगी है। गुरुवार को जैसलमेर ने गर्मी का रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है। यहां पारा 45.1 डिग्री तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन प्रदेश के लिए भारी पड़ने वाले हैं।

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में रह रहे लोगों का हाल बेहाल है। जैसलमेर के बाद बाड़मेर में 44.2 और फलोदी में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। आलम यह है कि लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। जोधपुर संभाग में तो अब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने का अलर्ट है, जो राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ाएंगी।
जयपुर, कोटा और चित्तौड़गढ़ में भी पारा 40 के पार
सिर्फ रेगिस्तानी इलाके ही नहीं, बल्कि राजधानी जयपुर और कोटा-चित्तौड़गढ़ में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जयपुर में पारा 40 डिग्री के पार जाते ही पंखे और कूलर भी अब जवाब देने लगे हैं। वहीं अस्पतालों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर के वक्त बाहर निकलें और साथ में पानी जरूर रखें।
इन जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में राहत और आफत दोनों की चेतावनी दी है। राजस्थान के बारां और धौलपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। डीग और भरतपुर में धूलभरी आंधी के साथ मेघ गर्जना की संभावना है। अलवर में मध्यम वर्षा और बिजली गिर सकती है।
9 मई से शुरू होगा हीटवेव
मौसम के जानकारों के अनुसार 9 मई से पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर हीटवेव (लू) का नया दौर शुरू होने जा रहा है। आने वाले 48 से 72 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की और बढ़त देखी जा सकती है। यानी जो शहर अभी 40 पर हैं, वो 45 के करीब पहुंच जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 25 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
- बेटे ने की मां की हत्या: खाना नहीं देने पर डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- काराकाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटकांड के दो आरोपी और खरीदार आभूषण दुकानदार गिरफ्तार
- बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर को सौंपीं 20 अयोग्यता याचिकाएं
- समझौते की डोर भी नहीं बचा सकी रिश्ता: दहेज की मांग और तीन बार तलाक बोलकर दी धमकी, विवाहिता ने दर्ज कराया केस

