Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई गांवों और कस्बों का संपर्क मुख्य मार्गों और जिला मुख्यालयों से कट गया है। चारों ओर पानी भर जाने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

तारानगर में सर्वाधिक बारिश
चूरू जिले के तारानगर में सबसे अधिक 185 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, वहीं 1-2 स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।
3-4 अगस्त को फिर से बारिश तेज होने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई हिस्सों में 3 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में दोबारा तेजी आने की संभावना है। 4 अगस्त को भरतपुर संभाग और आस-पास के जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।
आज बीकानेर-शेखावाटी में भारी बारिश की चेतावनी
वर्तमान में परिसंचरण तंत्र हरियाणा और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जिससे मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर और रोहतक होते हुए गुजर रही है। इसके चलते बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र (चूरू, सीकर, झुंझुनूं) में आज कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जयपुर और भरतपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। चूरू, सीकर, बाड़मेर और जैसलमेर जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 5-6 दिनों तक जारी रह सकती है बरसात
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 5-6 दिनों तक उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
