Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून अब पूरी ताकत से सक्रिय हो गया है। कई जिलों में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, कोटा और अलवर जैसे इलाकों में जलभराव के चलते सड़कें और बाजार जलमग्न हो गए हैं।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत नागौर, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू और हनुमानगढ़ जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं तेज़ बारिश, आकाशीय बिजली और 20–30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
पश्चिमी राजस्थान में दो दिन बाद बदलेगा मौसम
अभी पश्चिमी राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत शांत है, लेकिन 12 जुलाई से जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। बीकानेर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि जोधपुर संभाग में अगले 2–3 दिन मौसम शुष्क रह सकता है।
अगले तीन दिन कहां-कहां होगी भारी बारिश?
- 11 जुलाई: कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी।
- 12-13 जुलाई: जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश की संभावना।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव या तेज़ बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
