Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को जयपुर, उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि कई जगह जलभराव और यातायात की परेशानी भी देखने को मिली।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के 31 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी जयपुर में दिनभर उमस बनी रही, लेकिन देर शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। वहीं सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में सबसे ज्यादा 75 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
जयपुर में सड़क धंसने से लगा जाम
बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में सड़क धंसने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। वाहन चालकों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगले कुछ दिन जारी रहेगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मॉनसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन अब दक्षिण-पूर्वी झारखंड और उत्तरी ओडिशा के आसपास पहुंच गया है, जिसका असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ेगा। खासकर दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
6 से 9 जुलाई तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 जुलाई के बीच उदयपुर और कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान में भी 7 और 8 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी-नालों, पुलिया और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जुलाई के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 2nd T20I: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 103 रन का लक्ष्य, निकी प्रसाद ने झटके 2 विकेट
- समता रास गरबा उत्सव 2026: नौ दिनों तक भक्ति, परंपरा और उत्साह का संगम, नवमी पर 250 से ज्यादा प्रतिभागियों को दिया जाएगा आकर्षक पुरस्कार…
- सामूहिक आत्महत्या या फिर कुछ और… रेलवे ट्रैक पर मिली पटवारी की लाश: सिर धड़ से अलग, कार में मिला बच्चों का शव
- मुजफ्फरपुर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ वांटेड गिरफ्तार, तीन गंभीर मामलों में थी तलाश
- ये क्या तमाशा है… ट्रामा सेंटर में ग्रीन कार्पेट लगाने पर भड़के मंत्री सिंधिया, घायल श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे थे अस्पताल
