Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत और चिंता दोनों वाली खबर है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में एक बार फिर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जहां आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
दरअसल, मौसम विभाग ने राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है। इसके असर से जयपुर और भरतपुर संभाग में बादलों का डेरा रहेगा। अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ में मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। डीग, खैरथल-तिजारा और कोटपुतली-बहरोड़ में वज्रपात के साथ झोकेदार हवाएं चलने की आशंका है। बारिश की गतिविधियों के चलते फिलहाल पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बाड़मेर रहा सबसे गर्म
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक तरफ जहां पूर्वी राजस्थान भीग रहा है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में अभी भी सूरज आंखें तरेर रहा है। बाड़मेर में बीते दिन पारा 42.9 डिग्री पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। चित्तौड़गढ़ का तापमान 41.4 डिग्री के पार रहा। फतेहपुर में रात के तापमान में गिरावट देखी गई, यहां न्यूनतम पारा 11.8 डिग्री दर्ज हुआ।
फिर बढ़ेगी तपिश
मौसम के जानकारों का कहना है कि यह राहत बहुत ही कम समय के लिए है। गौरतलब है कि 18 और 19 अप्रैल को मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। इसके बाद सूरज के तेवर और कड़े होंगे और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 20 अप्रैल को एक और नया सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिससे फिर से हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है।
पढ़ें ये खबरें
- DGCA का बड़ा फैसला, देशभर के 14 हजार पायलटों की होगी ड्रग टेस्टिंग; पॉजिटिव आए तो लाइसेंस पर खतरा
- धार में ट्रेन के उद्घाटन पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष बोले- मोदी जी ने कौन सी नई ट्रेन दी ? शिलान्यास तो मनमोहन सिंह ने किया था!
- संविधान और मौलिक अधिकार सर्वोपरि: इंदौर में युवती के जैन साध्वी बनने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, सुरक्षा देने के निर्देश!
- परिषदीय स्कूलों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना! TLM के नाम पर 56 करोड़ से ज्यादा मंजूर; 31 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
- वोटिंग खत्म, अब शुरू हुआ असली खेल! हाड़ौती में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, बारां की BJP प्रत्याशी से रात से संपर्क नहीं


