राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के दरबार में मत्था टेककर आरती और पूजा-अर्चना की। नवरात्रि पर्व के दौरान महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के सफल निर्वहन के बाद पुलिसकर्मियों ने मां का आशीर्वाद लिया और श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा की।

पुलिस बैंड के भक्तिमय धुनों से वातावरण हुआ आध्यात्मिक
इस अवसर पर राजनांदगांव पुलिस बैंड ने भक्तिमय धुनों से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। नवरात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने मां के श्रीचरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मेला
नवरात्रि पर्व के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए। पुलिस के अनुसार, इस बार नवरात्रि मेले के दौरान पदयात्रियों के साथ शून्य दुर्घटना दर्ज हुई। साथ ही मेला व्यवस्था के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना सामने नहीं आई और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। राजनांदगांव पुलिस ने नवरात्रि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

जनसेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस
राजनांदगांव पुलिस ने कहा कि वह भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में पुलिस बल की अहम भूमिका रही।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

