कपूरथला। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल को लेकर अहम खबर सामने आई है उन्हीं अपनी सरकारी सुरक्षा वापस करने का फैसला किया है. इसके लिए उन्होंने पंजाब के डीजीपी को लिखे पत्र भी लिख दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को तत्काल हटाने का अनुरोध किया है. खास बात यह है कि अपनी सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिस जवानों को उन्होंने दो पुलिस थाने में अटैच करने का निवेदन किया हैं जिससे आमजनता को इसका फायदा मिल पाए.
पंजाब में बढ़ते अपराधिक माहौल के बीचसांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मिसाल पेश की है. उन्होंने स्वेच्छा से अपनी सुरक्षा लौटाने का निर्णय लिया है. संत सीचेवाल ने सुरक्षा वापस करने के साथ-साथ पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैंउन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जालंधर जिले के लोहियां क्षेत्र और सुल्तानपुर लोधी स्थित पवित्र काली बेईं के किनारे बढ़ रही लूटपाट और अपराध की घटनाओं को देखते हुए वे अपनी सुरक्षा वापस करना चाहते हैं.
पत्र में लिखी अहम बात
गौरतलब है कि सांसद के साथ छह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और शुरुआत में भी उन्होंने सुरक्षा लेने से इनकार किया था. पत्र में उन्होंने लिखा, “हमें कोई खतरा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा दी गई है हमारी अपेक्षा आम लोगों को सुरक्षा की अधिक आवश्यकता है.” उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उनके गांव सीचेवाल में एक ही रात में चोरी की आठ घटनाएं हुईं, जबकि बिजली की तारों की चोरी आम बात बन गई है.
उन्होंने आगे लिखा कि श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र चरणों से जुड़े तीर्थ स्थल पवित्र काली बेईं में आने वाली संगत भी अपराधों के कारण भय और असुरक्षा का माहौल महसूस कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा से कहीं अधिक महत्वपूर्ण आम जनता की सुरक्षा है.
उन्होंने सुझाव दिया कि उनके साथ तैनात छह सुरक्षाकर्मियों में से तीन को थाना लोहियां खास और तीन को थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात किया जाए, ताकि वे आम जनता की सुरक्षा के लिए अधिक उपयोगी साबित हो सकें. सांसद ने मलसियां पुलिस चौकी में पुलिस बल की कमी का हवाला देते हुए कहा कि अपराध बढ़ने के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
- ट्रंप के बयान पर यूक्रेन का पलटवार, कहा- जेलेंस्की देश की आजादी के लिए युद्ध लड़ रहे, जनता का समर्थन हासिल
- अमृतसर में कैंब्रिज स्कूल के पास मिली असॉल्ट राइफल, पीले लिफाफे में लिपटा था हथियार; पुलिस जांच में जुटी
- न कोई हादसा, न कोई धरना… फिर भी बस्ती में क्यों लग गया लंबा जाम और कट गई बिजली? वजह जान चौंक जाएंगे आप
- दिल्ली में संघर्ष के बीच MP में मुहिम तेज: चुनाव आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, कहा- ‘कोई छूटना नहीं चाहिए’
- सुपौल में लाखों की डकैती, पुलिस के सामने चुनौती, गैंग ने रात के अंधेरे में दिया वारदात को अंजाम

