शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राकेश यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। कुछ दिन पहले राकेश यादव ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। इतना ही नहीं राकेश ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अंधभक्त कांग्रेस में है भारतीय जनता पार्टी में नहीं है। बीजेपी में देशभक्ति है।

राकेश यादव गुरुवार को बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राकेश यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे, 30 साल तक कांग्रेस में रहे, महासचिव, सचिव जैसे पदों पर रहे, वर्तमान नेतृत्व से असंतुष्ट रहने के कारण आज वे बीजेपी परिवार में शामिल हुए हैं। राकेश यादव का स्वागत है। हेमंत खंडेलवा ने कहा कि कांग्रेस से लगातार उनके ही नेताओं का विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राकेश यादव को बीजेपी पार्टी के प्रवक्ता की नियुक्ति का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व प्रदेश महासचिव यादव ने दिया इस्तीफा, कहा- जमीनों के दलाल हैं जीतू पटवारी

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद राकेश यादव ने कही ये बात

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद राकेश सिंह ने कहा कि मैंने चार दिन पहले कांग्रेस को छोड़ा। कई साल तक कांग्रेस का साथ लगातार दिया। मैंने जीतू पटवारी से कुछ दिन पहले पूछा था कि जमीन मामले को लेकर आपके पास कोई दस्तावेज है, उनसे लगातार मैंने बोला लेकिन उन्होंने कागज नहीं दिए। मुझे बोला गया था कि मैं डिबेट में ना जाऊं लेकिन मैंने कहा था कि मैं जाऊंगा। यदि आपने गलत आरोप लगाया तो उसके लिए जीतू पटवारी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं आपको पार्टी से निकल रहा हूं, तो मैंने कहा पार्टी से क्या निकलोगे मैं कुछ छोड़ रहा हूं।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस छोड़ते ही राहुल गांधी पर बरसे राकेश यादवः बोले- पार्टी को NGO बना दिया, BJP वाले अब देशभक्त लगने लगे

अंधभक्त कांग्रेस में है बीजेपी में नहीं- राकेश यादव

राकेश सिंह ने एक बार फिर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, हरीश चौधरी तीनों डिफेंडर के मालिक हैं। एक दावा करते हैं मैं किसान पुत्र, एक कहता है आदिवासी पुत्र हूं, हरीश चौधरी खुद कितने मतों से जीते हैं, सभी जानते हैं। कांग्रेस के ऐसे नेता हैं। उन्होंने बताया कि 375 पत्र राहुल गांधी को लिखे। कांग्रेस पुरातात्विक विभाग की बिल्डिंग जैसी हो गई है। यह सप्ताह में नहीं आना चाहते सिर्फ सत्ता के लाने की कोशिश में लगते हैं और दलाली करते हैं। हरीश चौधरी ऑन रिकॉर्ड प्रॉपर्टी के दलाली का काम करते हैं, उनके शपथ पत्र में है। कांग्रेस में सिर्फ लाभ हानि के लिए काम होता है। कांग्रेस में जो काम कर रहे हैं उन्हें बाहर किया जा रहा है। अंध भक्त कांग्रेस में है बीजेपी में नहीं, बीजेपी में देशभक्ति है। कांग्रेस में एक भी पद ऐसा नहीं जिसे पहचान आ गया हो।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m