Bihar News: नई दिल्ली में होने वाला 18वां BRICS शिखर सम्मेलन बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सकारात्मक नजरिया है कि चूंकि कई बड़े देश ब्रिक्स समिट के लिए भारत आ रहे हैं, इसलिए भारत की पवित्र धरती से दुनिया में एक सकारात्मक संदेश जाना चाहिए। इसके लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव और फैसले लिए जाने चाहिए। प्रधानमंत्री की पहल और सोच उचित है।

दुनिया को पहुंचने वाला है फायदा- रामकृपाल यादव

रामकृपाल यादव ने कहा कि, BRICS शिखर सम्मेलन में कई ऐतिहासिक निर्णय होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, विगत वर्षों में दुनिया के स्तर पर सभी जगहों पर आर्थिक तंगी हुई है, लेकिन भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां सारी कठिनाईयों के बाद भी, आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ठोस प्रस्ताव दिए जाएंगे, जिससे दुनिया को फायदा पहुंचने वाला है।

लालू परिवार पर आरोप तय होने कही ये बात

वहीं, IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव, रबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय होने पर रामकृपाल यादव ने कहा कि, कानून अपना काम कर रहा है। कानूनन ये मामला लंबित था और आरोप तय हुए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में राहत देते हुए 7 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जांचे गए इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 अक्टूबर को होगी। ​यह पूरा मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे।

वैशाली में पुल गिरने की होगी जांच

वहीं, वैशाली के लालगंज में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे NH-139W के निर्माणाधीन पुल का लांचिंग मशीन गिरने और सात मजदूरों के घायल होने की घटना पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि, यह चिंता का विषय है। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराएगी। जो लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- ‘मैं तो बेचारा ही हूं…’, CM सम्राट के बयान पर प्रशांत किशोर का तगड़ा पलटवार