हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्यप्रदेश में एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ इंटरनेट पर भी बहस छेड़ दी है। शहर के रहने वाले राम सिंह मकवाना ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नाम 1 लाख 10 हजार रुपये का चेक जारी करने का दावा करते हुए उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

दान को वापस लेने के लिए कोर्ट जाने की बात

पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि यदि राम मंदिर में दिए गए दान को वापस लेने के लिए कोर्ट जाने की बात हो रही है, तो इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने खुद यह राशि देने की पेशकश की है। पोस्ट सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो रही है। राम सिंह ने बताया कि एक समाचार देखने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उनका कहना है कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा से दिया गया दान वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता। कहा कि यदि किसी को दान की राशि को लेकर आपत्ति है, तो वे अपनी ओर से 1 लाख 10 हजार रुपये देने के लिए तैयार हैं।

MP Weather Update: झमाझम बारिश से काँपा मध्य प्रदेश! 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का खतरा, नदियां-नाले उफान पर

वायरल पोस्ट पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया नहीं आई

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जब भी चाहें इंदौर आकर यह चेक प्राप्त कर सकते हैं। उनका दावा है कि उन्होंने अपनी भावना व्यक्त करने के लिए यह पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी। फिलहाल यह पोस्ट सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर की जा रही है। कोई इसे आस्था से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसे राजनीतिक प्रतिक्रिया बता रहा है। हालांकि, इस वायरल पोस्ट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m