Uddhav Thackeray Nagpur Visit: शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे नागपुर दौरे पर जाने वाले हैं। ठाकरे 18 जुलाई को नागपुर में राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं उद्धव के नागपुर दौरे पर सियासी घमासान छिड़ गया है। महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा (Ravi Rana) ने शिवसेना यूबीटी (Shiv Sena UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। रवि राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे RSS मुख्यालय जाकर ही शुद्ध होंगे।
रवि राणा ने उद्धव ठाकरे के ‘राम रक्षा’ आंदोलन (Ram Raksha Andolan) पर निशाना साधते हुए कहा कि नागपुर जाते समय उद्धव को डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा पर नमन करना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, तभी वे ‘शुद्ध’ हो पाएंगे।राणा का यह बयान उद्धव ठाकरे की उस घोषणा के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के खिलाफ ‘राम रक्षा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
अमरावती की बडनेरा विधानसभा सीट से विधायक ने वीडियो जारी कर कहा कि ठाकरे हनुमान चालीसा का जिक्र करके खुद को पवित्र करने की कोशिश कर रहे हैं और हिंदुत्व की भाषा बोल रहे हैं, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि ‘राम’ और ‘हनुमान’ के बिना वे कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि नागपुर आने के बाद ठाकरे को आरएसएस मुख्यालय जाना चाहिए और संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा के सामने नमन करना चाहिए। उन्हें अमरावती में हनुमान गढ़ी जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तभी वह शुद्ध हो पाएंगे वरना उनकी शुद्धि की कोशिशों का कोई मतलब नहीं है।
बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में हुई लूट के विरोध में शिवसेना ने पूरे महाराष्ट्र में ‘राम रक्षा आंदोलन’ शुरू किया है। इसका दूसरा चरण 18 जुलाई से शुरू होगा. दूसरे चरण का पहला कार्यक्रम नागपुर में होगा। इसमें शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे खुद शामिल होंगे। इस कार्यक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं। शिवसेना का आरोप है कि भगवान राम के नाम पर सत्ता में आई बीजेपी सरकार के समय में ही राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी हो गई। देशभर में इसकी जमकर आलोचना हुई। इसके बाद सरकार ने कार्रवाई की।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

