US Attack On Iran: अमेरिका और ईरान के बीच विध्वंसक युद्ध फिर से शुरू हो गया है। अमेरिका ताबड़तोड़ हमले कर ईरान पर कहर बरपा दिया है। अमेरिका लगातार तीसरी रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिकी सेना (us Army ने हमला कर ईरान के ड्रोन-मिसाइल ठिकाने को तबाह कर दिया। अमेरिका ने लगातार तीसरी रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। ईरान के बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन हमलों का उद्देश्य ईरान की ड्रोन, मिसाइल और समुद्र पर नजर रखने की ताकत को कमजोर करना है।
इधर अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। आईआरजीसी (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यूएई के दो तेल टैंकरों पर हमला किया। हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि सोमवार को ईरान पर लगातार तीसरी रात हवाई हमले किए गए। इन हमलों का उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को भारी नुकसान पहुंचाना और होर्मुज स्ट्रेट में आम नागरिकों और कॉमर्शियल जहाजों पर हमले करने की उसकी क्षमता को कमजोर करना है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सेना के अनुसार, ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उसकी हमला करने की क्षमता को लगातार कमजोर किया जा रहा है। वहीं, ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिकी हमलों के बाद बंदर अब्बास, किश द्वीप, बुशहर प्रांत के जम शहर और क़ेश्म द्वीप में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए।
ईरान पर करेंगे जोरदार प्रहार: डोनाल्ड ट्रंप
हमलों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। रेडियो होस्ट ह्यू हेविट (Hugh Hewitt) के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान पर अमेरिका आज रात और कल भी जोरदार प्रहार करेगा। उन्होंने कहा, ‘ईरान के साथ हुआ समझौता सिर्फ एक परीक्षा थी और उन्होंने उसका पालन नहीं किया। दुनिया की सबसे मजबूत सेना हमारे पास है। आपने वेनेज़ुएला में यह देखा और अब ईरान में भी देख रहे हैं। पिछले 47 वर्षों से वे (ईरान) दूसरों को धमकाते रहे, लेकिन अब वे हमें नहीं, बल्कि हम उन्हें दबा रहे हैं।
हमलों की ईरानी मीडिया ने पुष्टि की
ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक दक्षिणी शहर बंदर अब्बास (Bandar Abbas) में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। इसके अलावा फारस की खाड़ी में स्थित किश द्वीप (Kish Island) पर भी दो विस्फोट हुए। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने भी बंदर अब्बास के पूर्वी हिस्से में विस्फोटों की पुष्टि की। तस्नीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि बंदर अब्बास में ईरान ने अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है। केशम द्वीप और बुशहर के जाम इलाके में भी कई धमाकों की आवाज सुनी गई।
अमेरिका फिर शुरू करेगा समुद्री नाकाबंदी
इधर यूएस सेंटकॉम ने घोषणा की कि 14 जुलाई को शाम 4 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात पर फिर से नाकाबंदी लागू की जाएगी। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की जा रही है। नाकाबंदी के दौरान ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने या वहां से आने वाले जहाजों की निगरानी और रोकथाम की जाएगी। हालांकि, जो जहाज नाकाबंदी का उल्लंघन नहीं करेंगे, उन्हें क्षेत्रीय समुद्री मार्गों से सुरक्षित गुजरने दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

