Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (13 जुलाई 2026) की खबरों में काशी, मथुरा और संभल विवाद पर हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया; ट्रंप बोले- होर्मुज के हम गार्जियन, पैसे दो सुरक्षा लो; गुजरात में Chandipura Virus का कहर; सोना 1,079 और चांदी 3,155 सस्ता प्रमुख रहा।

1. काशी-मथुरा विवाद पर हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया
सुप्रीम कोर्ट ने काशी, मथुरा और संभल मंदिर-मस्जिद विवाद को निपटारे के लिए हिंदू-मुस्लिम पक्ष को मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया था। हिंदू-मुस्लिम पक्ष (Hindu-Muslim sides) ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। दोनों पक्ष ने कहा कि हम केस लड़कर फैसला चाहते हैं। दोनों पक्ष ने कहा कि जटिल कानूनी सवालों को देखते हुए कोर्ट में सुनवाई जरूरी है।

2. ट्रंप बोले- होर्मुज के हम गार्जियन, पैसे दो सुरक्षा लो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Hormuz Strait) की सुरक्षा और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यदि अमेरिका इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाता है, तो इसके बदले उसे उचित भुगतान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका लंबे समय से इस अहम जलमार्ग की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है और अब इसकी भरपाई भी होनी चाहिए।

3. गुजरात में Chandipura Virus का कहर
गुजरात में चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है। पिछले एक महीने में संक्रमण की आशंका के बीच 12 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें से 3 बच्चों में चांदीपुरा वायरस संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि हुई है, जबकि 9 अन्य बच्चों की मौत का कारण भी इसी वायरस को माना जा रहा है। हालांकि, इसकी अंतिम पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। संक्रमण के संदिग्ध मामले गांधीनगर, साबरकांठा, खेड़ा, अरावली और पंचमहल समेत कई जिलों में सामने आए हैं।

4. सोना 1,079 और चांदी 3,155 सस्ता
सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार (13 जुलाई) को गिरावट दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,079 रुपए सस्ता होकर 1,43,368 रुपए पर आ गया. वहीं, एक किलो चांदी 3,155 रुपए टूटकर 2.17 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है. पिछले कुछ महीनों से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम अब लगातार नरम पड़ रहे हैं.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटकाः पश्चिम बंगाल के मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा शिक्षकों और कर्मचारियों को नियमित करने की याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और एजी मसीह की बेंच ने यह फैसला सुनाया। (पूरी खबर पढ़े)
अवध ओझा बोले- 22 करोड़ मुसलमान मोदी सरकार गिराने को पढ़ रहे नमाजः आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मशहूर कोचिंग शिक्षक अवध ओझा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक यूट्यूब पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने पाकिस्तान, मुसलमानों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने चुनावी अनुभव को लेकर टिप्पणियां कीं, जिनमें से कुछ विवादित भी रहे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (पूरी खबर पढ़े)
श्रीराम मंदिर प्रकरण में SC ने मांगी SIT की स्टेटस रिपोर्टः सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सोमवार को सुनवाई हुई. जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है. मामले को लेकर दायर की गई याचिका में सीबीआई जांच की मांग की गई थी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई थी. सुनवाई के दौरान SC ने यूपी सरकार को SIT की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है. न्यायालय ने कहा है कि रिपोर्ट में SIT गठन की पूरी जानकारी हो. (पूरी खबर पढ़े)
ईरान पर अमेरिका का अबतक का सबसे बड़ा हमलाः एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो गया है। अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं। ईरान ने मिडिल-ईस्ट के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर अबतक का सबसे बड़ा हमला करते हुए मिसाइल और बमों की बारिश कर दी। अमेरिकी सेना (US Army) ने ईरान के 14 प्रांतों के 140 ठिकानों पर एक साथ हमला किया। अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान के मिसाइल सिस्टम और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) की स्पीड बोट्स रहे। वहीं तेहरान के वॉटर पंप भी बम बरसाकर उसे उड़ा दिया। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

