हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री स्व. रामभजन अग्रवाल की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जुलाई को भिवानी में चिनार परिवार और श्रीरामप्रसाद रामेश्वरदास धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा कई सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीपी-शुगर जांच शिविर, गौ सवामणि, पौधारोपण, श्रद्धांजलि सभा और अपना घर आश्रम में भोजन वितरण का कार्यक्रम होगा।

अजय सैनी, भिवानी। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्व. रामभजन अग्रवाल की 14वीं पुण्यतिथि पर 30 जुलाई को चिनार परिवार व श्रीरामप्रसाद रामेश्वरदास धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए नन्दकिशोर अग्रवाल व पी.डी. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि 30 जुलाई को प्रात: 6 बजे चौ. सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल हुडा पार्क में बी.पी. व शुगर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद महम रोड स्थित गौशाला बीड ब्रांच में प्रात: 8:30 बजे गौ सवामणि एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। वहीं, हांसी गेट स्थित रामकुंज सत्संग धाम में प्रात: 11 बजे श्रद्धांजलि व माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होगा। अंत में दादरी गेट स्थित अपना घर आश्रम में सांय 5 बजे प्रभुजनों को भोजन व प्रसाद वितरित किया जाएगा।