Rajasthan News: सीकर की सड़कों पर कल जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी को डरा कर रख दिया है। महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर सांडों ने ऐसा हमला किया कि दो घरों के चिराग बुझ गए।
शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रानोली का रहने वाला मुकेश कुमार बलाई अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रानोली और रेलवे स्टेशन के बीच सड़क पर दो सांड आपस में बुरी तरह लड़ रहे थे। मुकेश अभी संभल पाता, तब तक एक सांड ने उस पर जोरदार हमला कर दिया।

सांड का सींग मुकेश के सीने के आर-पार हो गया। लहूलुहान हालत में उसे तुरंत श्री कल्याण हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई महावीर ने बताया कि मुकेश मजदूरी करके परिवार का पेट पालता था।
8 महीने के मासूम के सिर से उठा मां का साया
दूसरा दिल दहला देने वाला वाकया नेछवा कस्बे की सांडशाला के पास हुआ। गुमानपुरा के उप-स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर तैनात मधु जांगिड़ अपने पीहर झाझड़ आई हुई थी। बस स्टैंड से उतरकर वह अपनी चचेरी बहन के साथ पैदल घर जा रही थी।
घर से महज 500 मीटर पहले एक सांड ने मधु को हवा में उछालकर सड़क पर पटक दिया। अस्पताल ले जाते-जाते मधु ने दम तोड़ दिया। मधु का पति अमित विदेश में रहता है और घर पर उसका 8 महीने का मासूम बच्चा है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।
कागजों में दबी सरकारी योजनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा मवेशियों का आतंक नया नहीं है। पिछली सरकार ने हर ग्राम पंचायत में नंदीशाला खोलने का वादा किया था। जमीनी हकीकत यह है कि योजना आज भी सिर्फ कागजों में ही दौड़ रही है।
पढ़ें ये खबरें
- दिल दहलाने वाली वारदात: नशे में गाली दी तो पति के दोस्त ने की हत्या, शव के दो टुकड़े कर कचरे के ढेर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
- हिमाचल के चंबा में दर्दनाक भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल
- धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के विकास की अठावले ने की तारीफ, बोले- मेरे अच्छे मित्र हैं सीएम
- ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक बनेगी नई सड़क, सभी विभाग के अधिकारी करेंगे प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण
- शनिवार : शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते हैं आप, तो करें ये अचूक उपाय

