राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/बालाघाट। रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम सोनझरा पेट्रोल पंप के पास 2 नवंबर की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक और साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 19 वर्षीय बाइक सवार कृष्णा शनिचरे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस भीषण भिड़ंत में सौरभ शनिचरे, उमेश मेश्राम और साइकिल सवार भाऊदास सहारे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: भोपाल सामूहिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा: महिला के संपर्क में था मृतक नरेंद्र साहू, हर महीने चुका रहा था 40 हजार ब्याज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ, जब कुछ युवक बाइक पर सवार होकर खैरी से रामपायली की ओर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक साइकिल को बचाने या टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

