प्रमोद कुमार ,कैमूर। जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत भीतरी बांध पंचायत में पैक्स गोदाम से धान की कथित चोरी और अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल और पैक्स प्रबंधक सचिन जायसवाल द्वारा बिना किसी चालान के गोदाम से धान बाहर भेजा जा रहा था। बताया जा रहा है कि धान की निकासी प्रबंधक की अनुपस्थिति में की जा रही थी।
प्रशासन ने सील किया पैक्स गोदाम
मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी और साबर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए पैक्स गोदाम को सील कर दिया। वहीं धान ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
कार्रवाई को लेकर उठ रहा सवाल
घटना को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी शशि कांत शशि ने बताया कि पैक्स गोदाम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के कार्य क्षेत्र में नहीं आता, तो पैक्स गोदाम पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि, पैक्स गोदाम से संबंधित जो भी शिकायत मिली थी, उसे प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी को या जिला सहकारिता पदाधिकारी को देना था न कि खुद कार्रवाई करना था। सहकारिता विभाग उनके कार्य क्षेत्र में नहीं है। पैक्स गोदाम पर सिर्फ जिले के डीएम कार्रवाई कर सकता है या खुद सहकारिता विभाग के प्रखण्ड या जिला के पदाधिकारी।
जांच पर टिकी निगाहें
ऐसे में अब सवाल है बिहार में नई सरकार बनते अधिकारी आपाधापी में खुद अपना कार्य क्षेत्र भूल कर दूसरे विभाग में चले जा रहे है। वहीं, क्या पैक्स गोदाम में चोरी से धान बेची जा रही थी? फिलहाल यह जांच का विषय है। देखने वाली बात यह होगी की जांच के बाद क्या निष्कर्ष निकलकर सामने आता है।
ये भी पढ़ें- एकमा छात्रा गैंगरेप: सारण DIG ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, जांच के लिए SIT का गठन
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

