कुंदन कुमार, पटना। राजधानी पटना से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 7 साल की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटनना को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद थाने पहुंची पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ बेऊर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पूरा मामला बेऊर थाना क्षेत्र के एक इलाके की है।
पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
पीड़िता की मां ने बेऊर थाने में आरोपी बिनोद दास के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी बिनोद दास मूल रूप से समस्तीपुर का निवासी है, जो फिलहाल बेऊर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता था।
आरोपी का था घर पर आना-जाना
मिली जानकारी के अनुसारा आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। इस दौरान वारदात के समय नाबालिग बच्ची को घर में अकेला पाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने POSCO एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- पटना में अपहरण हुए बंटी कुमार का सड़क किनारे मिला शव, सेक्स रैकेट का कर रहा था विरोध

