महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय आर्मी जवान की पत्नी से रेप और धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद जहां दो आरोपियों अय्याज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी मध्य प्रदेश के तामिया निवासी मौलाना फरार था. बुधवार देर रात सोनगांव पुलिस थाने पहुंचकर तीसरा आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद ने आत्मसमर्पण कर गया.

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को मौलाना को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस अब मौलाना से पूछताछ कर निकाहनामा और अन्य संभावित संलिप्तता की जांच करेगी, जबकि मुख्य आरोपी पहले से ही हिरासत में हैं.

महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. तीसरा आरोपी मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद जो फरार चल रहा था, उसने बुधवार देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया.

मौलाना मजरत मेहमूद मकसूद की उम्र 38 साल है और वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का रहनेवाला है. हालांकि सोनगांव पुलिस की टीम तामिया, मध्य प्रदेश जाकर मौलाना को ढूंढती रही, पर उसमे टीम को सफलता हाथ नहीं लगी.

नागपुर: वायुसेना अधिकारी की पत्नी से रेप और जबरन धर्मांतरण में पुलिस को  सफलता, फरार मौलवी गिरफ्तार - nagpur maulana arrested in air force wife  forced conversion case

आरोपी मौलाना को आज गुरुवार (18 जून) को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी. मौलाना के अलावे दो और आरोपियों पर वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के कथित धर्म परिवर्तन और दुर्व्यवहार का सनसनीखेज मामला इसी सप्ताह सामने आया था.

आरोपियों में अधिकारी की पत्नी का एक पुराना सहपाठी भी है जिसने और दो आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरन धर्म परिवर्तन किया.

पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है. उसका आरोप है कि फरवरी 2025 में उसके पुराने सहपाठी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क साधा था. पीड़िता के अनुसार, बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान वीडियो व तस्वीरें भी बना लीं. धमकी देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया गया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m