बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक युवती को पान मसाले में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा विरोध करने उस पर आरोपी जूनेद ने चाकू से भी वार किए। मामले में पुलिस ने आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : लव रिलेशन का खौफनाक अंजाम: शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
मंदसौर के शहर कोतवाली थाने पर एक हिंदू युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि, जुनैद नामक युवक ने उसे पान मसाले में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही वीडियो बनाकर बाद में वापस संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी जुनैद ने उस पर चाकू से भी वार किए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि एक युवती की शिकायत के मुताबिक 4 साल पहले उसकी पहचान जुनैद नामक युवक से हुई थी। इस दौरान वो जुनैद से बातचीत करने लगी। इसी बातचीत के दौरान एक दिन मौका देखकर जुनैद ने रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ ज्यादती की।
इसे भी पढ़ें : भीषण सड़क हादसे में दंपति की मौत: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 5 वर्षीय मासूम गंभीर घायल
युवती ने आरोप लगाया कि, बेहोशी की हालत में जुनैद ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसने जुनैद से बातचीत बंद कर दी। लेकिन 18 अप्रैल 2026 की रात जुनैद ने युवती का मोबाइल नंबर जुटाकर वही आपत्तिजनक वीडियो युवती को भेजी। वीडियो देखकर युवती घबरा गई और जुनैद से वीडियो डिलिट करने की कहा। लेकिन जुनैद ने आखरी बार मिलने की शर्त रखी। मजबूरी में 20 अप्रैल को जब फोटो/वीडियो डिलीट करवाने के लिये मिलने के लिए पहुंची तो जुनैद ने अपने दोस्त के कमरे पर युवती को ले गया। यहां फिर से अश्लील हरकत कर जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर जुनैद ने युवती के हाथ पर चाकू से वार कर दिया। घटना में युवती के दाहिने हाथ पर चोट आई। लेकिन हिम्मत दिखाकर युवती कमरे का दरवाजा खोलकर घायल अवस्था में यहां से भाग निकली। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर एसपी की माने तो जांच में तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

