अमेरिका के सिएटल से बड़ी खबर सामने आयी है. अमेरिका के सिएटल में आयोजित एक फूड फेस्टिवल में लोगों पर गोलियां चली है. जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. ‘सिएटल सेंटर’ में फूड फेस्टिवल ‘बाइट ऑफ सिएटल’ का आयोजन किया गया था और उसी वक्त यह घटना हुई. फूड फेस्टिवल के दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी.
गोलीबारी अमेरिकी समयानुसार शाम करीब 6 बजे सिएटल सेंटर में ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फेस्टिवल के दौरान हुई. मरनेवाले में दो साल का मासूम बच्चा भी शामिल है.
अमेरिका के सिएटल में ‘बाइट ऑफ सिएटल फेस्टिवल’ के दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है. इस गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है. सिएटल सेंटर में वीकेंड पर ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा था.
सिएटल दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, इस फायरिंग में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को खाली कराना शुरू किया.
पुलिस ने इसे मास कैजुअल्टी घटना घोषित किया और पूरे इलाके को खाली करवा दिया. सिएटल पुलिस ने लोगों से अपील की कि वो उस क्षेत्र से दूर रहें, जांच जारी है. जांच में FBI भी शामिल है.
‘बाइट ऑफ सिएटल’ एक वार्षिक फूड फेस्टिवल होता है. इस फेस्टिवल में हजारों लोग शामिल होते हैं. सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भीड़-भाड़ वाली जगह पर गोलियों की आवाज सुनाई दी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


