जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार रात लगभग 10 बजे मशहूर टायरगार्टन पार्क में आयोजित LGBTQ+ प्राइड सेलिब्रेशन के लिए जमा भीड़ में एक तेज रफ्तार वैन घुस गई. आरोपी ने वैन से कई लोगों को कुचलते हुए धारदार हथियार से राहगीरों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए. इस हमले में एक की मौत और 29 लोग घायल हो गए. 21 साल के अब्दुल बल्लाउट को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद मुठभेड़ में मार गिराया.
यूरोप के सबसे बड़े LGBTQ+ आयोजनों में शामिल ‘क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे’ प्राइड परेड का समापन कार्यक्रम प्रसिद्ध ब्रैंडनबर्ग गेट के पास चल रहा था.
बर्लिन के मशहूर टायरगार्टन पार्क में यह घटना रात लगभग 10 बजे घटी. प्राइड परेड का समापन कार्यक्रम में हमलावर ने अपनी तेज रफ्तार सफेद वैन को सीधे पार्क में पैदल चल रहे लोगों की भीड़ में घुसा दिया. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए.
प्राइड परेड के दौरान हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने करीब 24 घंटे की तलाश के बाद मार गिराया. बर्लिन पुलिस और विशेष बल (SWAT) ने हमलावर की तस्वीर जारी कर पूरे देश में अलर्ट जारी किया था. रविवार को बर्लिन के स्पैंडौ इलाके के एक गार्डन शेड में संदिग्ध के छिपे होने की खबर मिली.
अधिकारियों का कहना है कि जब पुलिस ने संदिग्ध को घेरा तो वह धारदार हथियार लेकर पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ा. इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें उसकी मौत हो गई.
बर्लिन पुलिस ने संदिग्ध की पहचान अब्दुल बल्लूत के तौर पर की थी. आरोपी जर्मन नागरिक और लेबनानी मूल का बताया जा रहा है. गृह मंत्री डोब्रिंट के मुताबिक, संदिग्ध पहले से पुलिस के रडार पर था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. अब्दुल बल्लूत 2025 में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए लेबनान जाने की कोशिश भी की थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


