जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार रात को आयोजित LGBTQ+ प्राइड सेलिब्रेशन के लिए जमा भीड़ में एक तेज रफ्तार वैन घुस गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 16 लोग घायल हुए. घटना के बाद पुलिस ने समारोह और संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिए. बर्लिन पुलिस ने कहा कि उसने एक संदिग्ध की पहचान कर ली है, हालांकि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है.

जर्मनी के बर्लिन में प्राइड सेलिब्रेशन के लिए जमा भीड़ में एक वैन घुस गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई.  पुलिस का कहना है कि संदिग्ध के इस्लामी चरमपंथी हलकों से संबंध रहे हैं.

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार को लाखों की भीड़ के बीच एक तेज रफ्तार वैन अचानक LGBTQ+ इवेंट में जा घुसी. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. हमलावर की पहचान इस्लामिस्ट ग्रुप से जुड़े व्यक्ति के तौर पर की गई है. बर्लिन पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है. 

इसके बाद शनिवार रात खुशियों का माहौल कुछ ही सेकंड में चीख-पुकार में बदल गया. हादसे में कम से कम 16 लोग घायल हुए है जिनमें कुछ की हालत बहुत ही ज्यादा गंभीर बताई गई है. बर्लिन का यह प्राइड परेड पूरे यूरोप में काफी मशहूर है, जिसे जर्मनी में ‘क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे’ के नाम से जाना जाता है. 

बर्लिन के मेयर काई वेगनर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे स्वतंत्र और उदार समाज पर हमला है। मुझे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि वे चौबीसों घंटे काम कर इस मामले की जांच करेंगी.

प्रत्यक्षदर्शियों और बर्लिन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना मशहूर टियरगार्टन पार्क के पास हुई. टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर भगदड़ मच गई. यह हादसा जानबूझकर किया गया हमला था या कोई दुर्घटना. यह जांच का विषय है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m