अमेरिका के जॉर्जिया से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें ब्लॉक पार्टी के दौरान फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 35 लोग घायल हो गए. यह घटना डूली काउंटी के वियना शहर में हुई. शनिवार देर रात करीब 1:25 बजे एक कार्यक्रम के दौरान डूली काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे. इस ब्लॉक पार्टी जिसमें 1,000 से अधिक लोग शामिल थे.
जॉर्जिया के वियना शहर में होमकमिंग पार्टी के दौरान देर रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए. जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (GBI) की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, ये घटना रविवार तड़के करीब 1:25 बजे की है. डूली काउंटी शेरिफ ऑफिस के डिप्टी विएना के एक मोहल्ले में आयोजित ब्लॉक पार्टी के दौरान गश्त पर मौजूद थे.
अधिकारियों के मुताबिक, पार्टी में बड़ी भीड़ जुटी हुई थी और पुलिस मौके पर मौजूद थी. डूली काउंटी के कोरोनर ब्रेट वॉल्स ने बताया कि इस गोलीबारी में एक 20 साल के युवक और एक 23 साल के युवक की मौत हो गई. उनकी पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है.
स्थानीय ब्लॉक पार्टी के दौरान अचानक वहां गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक हमलावर कई लोगों को अपनी गोलियों का शिकार बना चुके थे. हालांकि, अधिकारियों ने अभी ये साफ नहीं किया है कि कुल घायलों में से कितनों को गोली लगी थी या कितनों की हालत नाजुक है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

