कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। देश मे कायस्थ समाज की घटती आबादी को लेकर अब समाज ने अनूठी पहल शुरू की है। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच ने तीसरी संतान पैदा करने वाले दंपतियों को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं समाज ने तीसरी संतान होने पर शादी का खर्च उठाने तक की बात कही है।
ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच की बैठक में समाज की घटती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो दंपति तीसरी संतान को जन्म देंगे, उन्हें मंच की ओर से 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव का कहना है कि लगातार घटती आबादी के कारण अब शादी के लिए लड़कों को लड़कियां नहीं मिल पा रही हैं।
ये भी पढ़ें: महिला ने सिर पर फेरा हाथ, सम्मोहित हो गया युवक! ठगी की यह वारदात जानकर रह जाएंगे हैरान
उन्होंने कहा कि पहले “हम दो, हमारे दो” का नारा था, लेकिन अब कई परिवार एक बच्चे तक सीमित हो गए हैं, जबकि कुछ दंपति संतान पैदा ही नहीं कर रहे। राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए आगे आना होगा। इसी सोच के साथ तीसरी संतान पर प्रोत्साहन राशि देने और जरूरत पड़ने पर शादी का खर्च उठाने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें: मुझे मेरी पत्नी से बचाओ! महिला ने पति को भाइयों से पिटवाया, साले ने जीजा का काटा कान
आपको बता दे कि कायस्थ समाज मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रदेश में लागू उस नियम को खत्म करने की मांग भी करेगा, जिसमें तीन संतान होने पर सरकारी नौकरी की पात्रता समाप्त हो जाती है। फिलहाल कायस्थ समाज की इस पहल को लेकर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।


