शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के भोपाल कूच पर सख्ती नजर आई। किसानों की रणनीति फंदा टोल नाके पर जुटने की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। देवास, रतलाम समेत कई जिलों में किसान नेताओं को नजरबंद किया। घरों से निकलने से पहले ही ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया है।
दरअसल, किसान अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने वाले थे। इसे देखते हुए राजधानी भोपाल में प्रशासन को हाई अलर्ट किया गया था। वहीं पुलिस ने शहर की सीमाओं पर किसानों को रोक दिया। घरों से निकलने से पहले ही किसानों को हाउस अरेस्ट किया गया है। इस मामले पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी ने कहा कि सरकार किसानों से डर गई।
ये भी पढ़ें: 5 राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच बयानबाजी का दौर: मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज, जानें बीजेपी नेताओं ने क्या कुछ कहा…
शिवकुमार कक्काजी ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश की सीमाओं पर किसानों को रोका जा रहा है। कई किसान नेताओं को नजर बंद किया गया है। हम सब भोपाल में इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना चाहते थे, अब राष्ट्रीय आंदोलन होगा। सरकार को ऐसा करना महंगा पड़ेगा। साल 2021 के आंदोलन को सरकार याद कर लें। वहीं उन्होंने बताया कि दो सूत्रीय भावांतर और मूंग की एमएसपी पर खरीदी की मांग प्रमुख है।
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की ये है 15 सूत्रीय मांगें
- गेहूं खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग
- मंडी में बेचने वाले किसानों को ‘भावांतर योजना’ का लाभ
- पराली जलाने के मामलों में दर्ज केस वापस लेने की मांग
- डिफाल्टर किसानों को राहत, दोबारा लोन की सुविधा
- प्राकृतिक आपदा/आग से नुकसान पर 100% मुआवजा
- केन-बेतवा प्रोजेक्ट से प्रभावित आदिवासियों के अधिकार सुनिश्चित हों
- ‘C-250 फार्मूले’ के आधार पर फसलों का न्यूनतम भाव तय हो
- प्रदेश के किसानों की पूर्ण कर्ज माफी की मांग
- दूध के दाम बढ़ाने और बोनस राशि का भुगतान
- जमीन रिकॉर्ड (बंदोबस्त) की त्रुटियां सुधारने की मांग
- जमीन अधिग्रहण पर बाजार भाव से 10 गुना मुआवजा
- बिजली विभाग की मनमानी पर रोक
- मूंग की फसल की MSP पर खरीदी सुनिश्चित हो
- खाद वितरण में मात्रा बढ़ाई जाए
- हर जिले में खाद, कीटनाशक और मिट्टी जांच के लिए लैब स्थापित हो
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

